फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अमर उजाला इंपैक्ट:

अमर उजाला इंपैक्ट:

Thu, 13 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट:

विज्ञापन
डीएम सख्त, कूड़े के ढेरों में आग पर जांच के आदेश

शाहजहांपुर। स्वच्छता अभियान के दौरान कूड़े के ढेरों में लगाई जा रही आग के मामले को डीएम अमृत त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया है। नगर निगम को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कूड़े के ढेर में आग लगाने के मामले में जांच का भी आदेश दिया है। नगर निगम से डंपिंग ग्राउंड की निगरानी कराने को भी कहा है, ताकि इस तरह के मामलों को रोका जा सके।

स्वच्छता अभियान के बीच अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘कूड़े का ढेर और स्वच्छता का शोर’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। रोशनगंज में कूड़े का पहाड़ और खन्नौत के बंका घाट पर कूड़े के ढेरों में आग लगाने की बात को प्रमुखता से उठाया। एनजीटी के सख्त निर्देशों के बाद भी कूड़े के ढेर में आग के मामले को डीएम अमृत त्रिपाठी ने गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि जिस स्थान पर कूड़े के ढेर में आग लगाई गई वह सरकारी जमीन है या फिर किसी की निजी संपत्ति इसकी पड़ताल कर रिपोर्ट दें। अगर निजी संपत्ति है तो उसके स्वामी को नोटिस देकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महानगर में डंपिंग ग्राउंड चिह्नित कर इनकी निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि कूड़े के ढेर में आग के मामले सामने न आएं। कूड़े के ढेरों के संबंध में डीएम के आदेश के बाद नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed