{"_id":"5a2bd6c14f1c1ba7678c0905","slug":"151512822465-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में गूंजे नारी सुरक्षा के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में गूंजे नारी सुरक्षा के नारे
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
relly
- फोटो : amar ujala
पुवायां (शाहजहांपुर)। नगर की सड़कों पर शनिवार को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूकता वाले नारे गूंज उठे। छात्राओं ने रैली निकालकर चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो के नारे लगाए।
सीओ मंगल सिंह रावत ने पुवायां के सावित्री देवी महिला महाविद्यालय, प्रेमचंद स्मारक इंटर कॉलेज, दि सेक्रेड हार्ट एकेडमी की छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सावित्री देवी कालेज से शुरू हुई रैली शाहजहांपुर रोड, राजीव चौक, राजा मार्केट, चौराहा बाजार, तिराहा बाजार, बैंक ऑफ बड़ौदा रोड, खुटार रोड आदि स्थानों से होती हुई वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने नहीं सहेंगे अत्याचार, चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो, हममें हैं दम, नहीं किसी से कम आदि नारे लगाए। नगर में नुक्कड़ों पर संबोधन में सीओ ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर होने वाले अत्याचार और उत्पीड़न का खुलकर जवाब दें, सरकार उनके साथ है।
सरकार ने वूमेन पॉवर लाइन सहित तमाम व्यवस्थाएं कर रखी हैं, जिससे महिला उत्पीड़न न हो सके। महिलाएं और छात्राएं इसका लाभ उठाएं। रैली में सावित्री देवी महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा, प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी, इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी, शिव स्वरूप मिश्रा, पवन मिश्रा, मधु सहित तमाम लोग मौजूद रहे।