फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   डीसीएम से टेंपो की भिड़ंत में सात घायल

डीसीएम से टेंपो की भिड़ंत में सात घायल

Thu, 07 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
डीसीएम से टेंपो की भिड़ंत में सात घायल
फोटो-14,15,16,17,18,19,20
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर टेंपो डीसीएम से भिड़ी, सात घायल

बरतारा के पास सुबह हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर

अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। थाना रोजा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे टेंपो की डीसीएम से भिड़ंत हो गई। इस हादसे टेंपो चालक सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना रोजा के गांव पडना सिकंदरपुर निवासी 40 वर्षीय चरनलाल, 40 वर्षीय भूरेलाल, 25 वर्षीय मोनपाल, 45 वर्षीय ओमप्रकाश गांव के ही 26 वर्षीय नन्हे लाल अपने टेंपो पर बैठकर शहर की ओर मजदूरी की तलाश में आ रहे थे। जबकि सत्यपाल की 18 वर्षीय बेटी मधु इंटर की कोचिंग करने बरतारा आ रही थी। वहीं हरदोई के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी 22 वर्षीय सचिन कुमार भी मजदूरी की तलाश में शहर आ रहा था। सुबह लगभग 7:30 बजे टेंपो बरतारा के पास पहुंचा, तभी सामने शहर की ओर से आ रही डीसीएम ने टेंपो में साइड से टक्कर मार दी। इससे टेंपो हाईवे किनारे पलट गया और इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। वहीं डीसीएम का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में ओमप्रकाश की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed