{"_id":"5a27e2454f1c1bc45b8ba734","slug":"151512563269-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डर को न हावी होने दें छात्राएं : सुभाषचंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डर को न हावी होने दें छात्राएं : सुभाषचंद्र
Updated Wed, 06 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)।
एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने कहा कि सरकार नारी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाएं और छात्राएं अपने ऊपर डर को न हावी होने दें। कठिन परिस्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लें।
वह नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत गांव भूड़ा मैनारी के श्री रतन सिंह डिग्री कॉलेज और पुवायां स्थित जीजीआईसी में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाएं घरेलू हिंसा सहित उत्पीड़न के किसी भी मामले में वूमेन पावर लाइन के 1090 नंबर पर कॉल कर सकती हैं। कॉल करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है। सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन कर रखा है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम कानून हैं। महिलाओं को कानून की जानकारी होनी चाहिए, जिससे उन्हें उत्पीड़न का सामना न करना पड़े।
सीओ मंगल सिंह रावत, पुवायां के कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी, सिंधौली के कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। रतन सिंह डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष राकेश यादव ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया। इस दौरान प्राचार्य संजय शर्मा, मयंक शेखर मिश्र, जीजीआईसी में अंग्रेज सिंह, भावना देवी, उपासना देवी, ओमकुमारी, सुमन मिश्रा, अंकित कंचन सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।