{"_id":"59aab7014f1c1beb278b4e83","slug":"151504360193-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोनी ने मिसेज इंडिया ब्यूटी कॉटेस्ट में जीते तीन पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलोनी ने मिसेज इंडिया ब्यूटी कॉटेस्ट में जीते तीन पुरस्कार
Updated Sat, 02 Sep 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां(शाहजहांपुर)। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता की पुत्री सलोनी अग्रवाल ने मिसेज इंडिया ब्यूटी कॉटेस्ट में तीन श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार जीतकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। पुत्री की उपलब्धि पर डॉ. गुप्ता और उनकी पत्नी ने जयपुर पहुंचकर पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। परिवारवाले सलोनी की कामयाबी पर बेहद खुश हैं।
कनाडा की एनआरआई बिर कौर चड्ढा कई वर्ष से भारत में मिसेज इंडिया ब्यूटी कॉटेस्ट का आयोजन करा रही हैं। इस वर्ष भी इस कॉटेस्ट का आयोजन किया गया था। इसमें सौ से अधिक युवतियों ने ऑनलाइन आवेदन भेजे थे। दिल्ली में हुए ऑडीशन में सभी प्रतिभागियों में से 16 प्रतिभागियों को अगले राउंड के लिए चुना गया था। इसके बाद जयपुर में हुए अगले राउंड में आठ प्रतिभागी बाहर हो गए। शेष आठ प्रतिभागियों में पुवायां के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता की पुत्री सलोनी अग्रवाल भी शामिल थीं।
शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में डॉ. सुधीर गुप्ता अपनी पत्नी डॉ. शालिनी गुप्ता और दामाद अंकुर अग्रवाल के साथ सलोनी का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहे। छह जजों की टीम ने सलोनी को मिसेज इंडिया सेंट्रल, मिसेज इंडिया फिट और मिसेज इंडिया ब्यूटीफुल स्किन के लिए प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया। जयपुर के होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर की महारानी रुकमणी देवी, फैशन डिजाइनर रोहित कामड़ा और बिर कौर चड्ढा ने सलोनी को पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
सलोनी ने प्रारंभिक शिक्षा शाहजहांपुर के सेंट पॉल स्कूल से पूरी की। इसके बीएससी बॉयोटेक की पढ़ाई मोदी कॉलेज राजस्थान से की। उनकी शादी लखनऊ के बिजनेस मैन अंकुर अग्रवाल से हुई है और सलोनी अपने पति के बिजनेस में हाथ बंटाती हैं। मायके और ससुराल में उनकी कामयाबी पर खुशी का माहौल है। डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि उनकी पुत्री ने पुवायां सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।