{"_id":"599c3fd84f1c1bff068b45f5","slug":"151503412184-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को माननी ही होंगी शिक्षकों की मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को माननी ही होंगी शिक्षकों की मांगें
Updated Tue, 22 Aug 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार से दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। खिरनीबाग रामलीला मैदान में पहले दिन जिला इकाई के पदाधिकारियों के साथ ब्लाक अध्यक्षों, मंत्रियों और कोषाध्यक्षों ने धरना दिया। बुधवार को जनपद के सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
धरना का नेतृत्व करते हुए प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि संघ ने शिक्षक हित के लिए कई आंदोलन किए और सरकारों को शिक्षकों की न्यायोचित मांगें मानने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस बार भी शिक्षकों की न्यायोचित मांगों के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा। जिला मंत्री देवेश वाजपेयी ने कहा कि पहले दिन मात्र पदाधिकारी ही सांकेतिक धरना दे रहे हैं। बुधवार को जनपद के समस्त शिक्षक प्रदर्शन कर सोए शासन को जगाने का प्रयास करेंगे। यदि फिर भी शासन के कानों मे जूं नहीं रेगी तो मजबूर होकर प्राथमिक शिक्षक सड़क पर उतर कर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे।
जिला उपाध्यक्ष सरताज अली के संचालन में धरना स्थल पर जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, मुनीश मिश्रा, नीरज मिश्रा, नवेंदु मिश्र, रविंद्र पाल प्रजापति, आदेश अवस्थी, अरविंद सिंह, यशपाल सिंह, केके सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, संगीता रस्तोगी, सीमा सिंह, अर्चना तिवारी, सुषमा गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
पहले दिन धरना में शामिल होने वालों में प्रेमपाल गंगवार, विनय गुप्ता, दाताराम, आदेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अरविंद त्रिपाठी, प्रद्युम्न सिंह, दिनेश आनंद, शिवकुमार, प्रशांत आहूजा, नरमन कुमार, मुदित सेठ, राजकुमार सिंह, अरविंद गौतम, विकास मिश्र, बलवीर सहाय, शिवकिशोर मिश्र, अभिनय मिश्र, राजकुमार, पंकज पांडेय, प्रदीप सिंह, राहुल तोमर आदि शिक्षक शामिल रहे।