फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिले उनका हक : सुधीर

क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिले उनका हक : सुधीर

Sat, 19 Aug 2017 06:39 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिले उनका हक : सुधीर
खुटार (शाहजहांपुर)। शनिवार को यहां ब्लाक सभागार में आयोजित बीडीसी संघ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुधीर त्रिवेदी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनका हक मिलना चाहिए। इस मौके पर संघ की खुटार ब्लाक इकाई के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए सुधीर त्रिवेदी ने कहा कि विकास कार्यों में बीडीसी सदस्यों को भी शामिल किया जाना चाहिए और प्रधान की तरह उन्हें भी अधिकार दिए जाने चाहिए। बीडीसी संघ सदस्यों की समस्याओं के निराकरण और उनके अधिकारों के लिए संघर्षरत है। उनका सम्मान हरहाल में बरकरार रखा जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से प्रभाकर वर्मा को ब्लाक अध्यक्ष, मोहम्मद उमर को महामंत्री, बृजेश कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। छंगालाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मुकेश त्रिवेदी, लालाराम, छत्रपाल, भुल्लन त्रिवेदी, विनीता देवी, ब्रजेश कुमार, जालिम, माया देवी, महेश कुमार, सुलेमान, मुन्नी देवी, चंद्रभाल, कांति देवी, मुकेश कुमार, रामसहाय, उस्मान अली, प्रभाकर वर्मा आदि मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का मल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन हित में काम करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed