फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जिपं अध्यक्ष ने किया दस्त नियंत्रण पखबाड़े का शुभारंभ

जिपं अध्यक्ष ने किया दस्त नियंत्रण पखबाड़े का शुभारंभ

Mon, 26 Jun 2017 07:27 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष ने किया दस्त नियंत्रण पखबाड़े का शुभारंभ
शाहजहांपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 26 जून से 8 जुलाई तक चलने वाले दस्त नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने डायरिया से ग्रसित बच्चों को ओआरएस पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित कीं। उन्होंनेे अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्सरे विभाग का निरीक्षण कर कहा कि गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। इस मौके पर दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के बारे में आमजन में जागरूकता लाने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक हजार जीवित जन्म पर 51 बच्चे मर जाते हैं। इसमें दस प्रतिशत की मौत दस्त के कारण हो जाती है। इसका उपचार ओआरएस और जिंक की गोली मात्र से किया जा सकता है। दस्त नियंत्रण पखवाड़े का उद्देश्य प्रदेश में दस्त से होने वाली मृत्यु को शत प्रतिशत समाप्त करना बताया। इस मौके पर सीएमएस केशव स्वामी, प्रवीन अरोड़ा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता, मैनेजर आरएसके अमित दुबे, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. केके वर्मा, डॉ. एमएल अग्रवाल, डॉ. केसी वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राजेश भटनागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed