{"_id":"643b00c776c93138190fa2e6","slug":"15-injured-in-pickup-and-bus-collision-shahjahanpur-news-c-4-1-127167-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिकअप और बस की भिड़ंत में 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिकअप और बस की भिड़ंत में 15 लोग घायल
विज्ञापन
खुटार में टकराई बस और पिकअप वाहन। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। पलिया से बकरी बेचने के लिए मोहम्मदी जा रहे व्यापारियों की पिकअप निजी बस से टकरा गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए, इनमें चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसा खुटार-मैलानी मार्ग पर बाबा चौराहे के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे हुआ। हादसे में 12 बकरियां भी मर गई।
लखीमपुर खीरी के पलिया में रहने वाले कुछ व्यापारी शनिवार सुबह एक पिकअप में बकरियां भरकर बेचने के लिए लखीमपुर के ही मोहम्मदी जा रहे थे। खुटार-मैलानी मार्ग पर पिकअप और खुटार की ओर से आ रही यात्रियों से भरी निजी बस आमने-सामने से टकरा गई। बस जालंधर से बहराइच जा रही थी।
हादसा के बाद चीखपुकार मचने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकाला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल जावेद, कल्लू, अरमान, सोहेल, जाकिर, रहमान, सलमान, फकीर मोहम्मद, इमरान, इरसााद, रिजवान, मोहम्मद नवी, सलीम, उमान को खुटार सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
जहां हालत गंभीर होने पर सोहेल, रहमान, सलीम और सलमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए लखीमपुर खीरी ले गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
बस में सवार कई यात्री भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से भाग गए। खुटार थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
दो घंटे तक हाईवे पर लगा रहा जाम
बस और पिकअप टकराने के बाद हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लगी गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।