{"_id":"59356add4f1c1b48468b4571","slug":"149667300214-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए इस बार की थीम ‘प्रकृति से संपर्क’ का संकल्प लिया।
स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण समिति, स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित महासंकल्प एवं वृक्षारोपण कार्यक्त्रस्म के साथ विद्यार्थियों को समाज में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित कर मनाया गया। इस मौके पर प्रवक्ता एवं समिति के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के विचार को आत्मसात करने की जरूरत है। अन्यथा इस दिवस को मनाने का कोई महत्व नहीं।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल ने बताया कि सबसे पहले पांच जून, 1973 को यह दिवस मनाया गया। पर्यावरण संबंधी मुद्दों को सुलझाने और पर्यावरण के प्रति वैश्विक जागरूकता के लिए विश्व स्तर पर इसे आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा को सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। इसके लिए हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। इस मौके पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर डॉ. हरिचरण सिंह यादव, डॉ. रघुवीर सिंह, अशोक कुमार, विजय सिंह, अजीत यादव, अमित यादव, डॉ. दीप्ति गंगवार, नलनीश चंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, मृदुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुलपति ने निरीक्षण के बाद किया पौधारोपण
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने एसएस कॉलेज में परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कुलपति महाविद्यालय में चल रही परीक्षा की द्वितीय पाली में पहुंचे और उन्होंने बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा का निरीक्षण किया। महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर रामचंद्र सिंह महाविद्यालय मिर्जापुर, धर्मजीत सिंह महाविद्यालय मिर्जापुर, सन इंस्टीट्यूट और एसएस कॉलेज के विद्यार्थियों की संचालित परीक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रश्नपत्र और परीक्षा व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्राचार्य डॉ अवनीश मिश्र, एसपी डबलराल, डॉ. प्रभात शुक्ल मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद कुलपति ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय की शिक्षा संकाय की डीन प्रो. अमिता बाजपेई, प्रो. तृप्ता त्रिवेदी भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. मीना शर्मा, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, डॉ. शैलजा मिश्र, डॉ. मनोज मिश्र, अरविंद शुक्ल, सुषमा मेहरोत्रा, बलराम बाजपेई, मुकेश उपस्थित रहे।