{"_id":"5932be7f4f1c1b532f8b4574","slug":"14964978021-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)।
बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। आलम यह है कि शेड्यूल के अनुसार क्षेत्र की कभी सप्लाई नहीं मिली है। ग्रामीणों के अनुसार सप्लाई शुरू होते ही ओवरलोडिंग में मशीनें ट्रिप कर जाती है। जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के करीब दो सौ गांवों को बादशाहनगर सब स्टेशन के फीडर से सप्लाई दी जा रही है, लेकिन यह आए दिन ओवरलोड होने से बिजली सप्लाई बमुश्किल आठ घंटे मिल रही है। सेहरामऊ समेत एरौरा, चंपापुर, नागरपाल, फरीदापुर, लक्षमनपुर, महमंदपुर, चंदगोई, भरगवां, पसगवां, साहबगंज आदि गांवों में रह रहे आशुतोष, शोभित गुप्ता, छोटे लाल शर्मा, हरिओम कश्यप, जय करन नाथ त्रिवेदी, रामकुमार, हरिहर नाथ मिश्रा, ओमपाल सिंह आशिक अली आदि कनेक्शन धारकों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बादशाहनगर फीडर से दी जाने वाली बिजली सप्लाई में सुधार कराए जाने की मांग की है। जेई मनीष प्रजापति ने बादशाहनगर फीडर से सप्लाई में गड़बड़ी को लेकर पूछे जाने पर सब स्टेशन के एसएसओ और उच्च अधिकारियों से बात करने की नसीहत देेकर अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन