{"_id":"5c913ea3bdec2214391ed1ac","slug":"141553022627-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की विदा कराकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की विदा कराकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलान (शाहजहांपुर)। बहन की विदा कराकर बाइक से लौट रहे युवक की बाइक थाना क्षेत्र के गांव सेठा के पास मंगलवार रात नौ बजे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई।
तहसील क्षेत्र के बानगांव निवासी महावीर पुत्र राजेंद्र मंगलवार सुबह बदायूं के थाना उसहैत के गांव चिरानी में अपनी बहन पप्पी के यहां गया था। रात करीब नौ बजे वह अपनी बहन के साथ घर वापस जा रहा था। सेठा गांव के पास जैसे ही बाइक पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर व थ्रेसर में जा घुसी, इससे बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को पीएसची कलान पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महावीर को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसकी बहन पप्पी का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि महावीर की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। महावीर के दो बच्चे प्रशांत (5) व आरेंद्र (1) वर्ष है। महावीर की मौत के बाद उनकी पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।