फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अमन-चैन के लिए अल्लाह की बारगाह में उठे हजारों हाथ

अमन-चैन के लिए अल्लाह की बारगाह में उठे हजारों हाथ

Sun, 17 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमन-चैन के लिए अल्लाह की बारगाह में उठे हजारों हाथ
अमन-चैन के लिए अल्लाह की बारगाह में उठे हजारों हाथ
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर
बड़े खुतबे समेत अन्य मस्जिदों में भी पढ़ी गई नमाज, मांगी दुआ
फोटो- 01, 02, 03 में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। ईद-उल-फितर शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों मुस्लिमों ने ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की और अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर देश की तरक्की और देशवासियों की सेहत और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने कहा कि हमें अल्लाह का शुक्रगुजार होना चाहिए, किसने उसने हमें सरबुलंदी के साथ जीना सिखाया।
मौलाना मंजरी ने कहा कि एकता और भाईचारे में बहुत ताकत होती है, इससे कामयाबी के रास्ते खुलते हैं। अल्लाह तआला उसी को कामयाबी अता करता है, जो ईमान पर कायम रहता है, इसलिए सभी को ईमान पर चलने का प्रयास करना चाहिए। मंजरी ने कहा कि खुदा की मोहब्बत हासिल करने के लिए हमें दो रकात की नमाज से उसकी बंदगी करनी चाहिए। इससे पहले ईदगाह समिति के सचिव सैयद कासिम रजा ने कहा कि अमर शहीदों की इस सरजमीं ने दूसरों को हमेशा एकता का सबक दिया है। यहां की मिलीजुली तहजीब ही हमारी ताकत है। इस बीच उन्होंने ईदगाह की वार्षिक आय का ब्योरा भी पेश किया।
विज्ञापन

इसके बाद नमाज का समय होने पर शहर इमाम ने नमाज पढ़ने का तरीका बताया और दो रकात नमाज अदा करवाई और खुत्बा पढ़ा। आखिर में वतन व कौम की कामयाबी और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने उपस्थित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा अन्य अधिकारियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। आपस में गले मिलकर मुबारकबाद देने का सिलसिला भी काफी देर तक चलता रहा। ईदगाह बड़ा खुतबा के बाद छोटा खुतबा, गदियाना ईदगाह, जामा मस्जिद, झंडाकलां मस्जिद समेत शहर की अन्य मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000000
ईद की नमाज के लिए बच्चों में भी दिखा उत्साह
ईदगाह बड़े खुत्बे में ईद की नमाज अदा करने के लिए वैसे तो सुबह साढ़े सात बजे का समय मुकर्रर किया गया था, लेकिन समय पर काफी नमाजियों के नहीं पहुंचने से 15 मिनट का समय और बढ़ा दिया गया। नमाज के लिए बुजुर्गों और युवाओं के साथ बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। नमाज के लिए चारों ओर लंबी कतारें लग चुकी थीं। खुत्बे के अंदर और बाहर हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इमाम मौलाना मंजरी ने नमाज के बाद लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर ईदगाह कमेटी अध्यक्ष राहत अली खां कुन्नू, मोअज्जम खां, प्रवक्ता सरताज अली, इदरीस खां, इमरान मंसूरी, आबिद हुसैन, नसीम खां, डॉ शाहिद अली, मो. मुहिब अली आदि मौजूद रहे।

000000000000000000
फोटो- 09 में
डीएम-एसपी भी डाले रहे डेरा
डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, ट्रेनी आईएएस अक्षत कुमार, एडीएम प्रशासन बच्चू सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, एलआईयू इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह सलूजा, नगर निगम आयुक्त एसके सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी रावत, थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर डीसी शर्मा आदि अधिकारी नमाज से काफी पहले ही ईदगाह पहुंच चुके थे। ईदगाह पर नमाजियों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। मुख्य मार्गों पर बैरीकेटिंग कर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। सारी व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखते हुए अधिकारियों ने नमाज के बाद मुस्लिमों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों को गुलाब के फूल भी भेंट किए। डीएम-एसपी ने भी बच्चों को चाकलेट, टाफियां, खिलौने देकर उनकी खुशियों को बढ़ाने का काम किया।
000000000000000000000
फोटो- 04, 05, 06, 07, 08 में
सपा, बसपा, कांग्रेस के लगे पंडाल
ईदगाह में परंपरागत ढंग से राजनीतिक दलों के पंडाल भी लगाए गए, जिनमें पार्टी के नेताओं ने मुस्लिमों से गले मिलकर मुबारकबाद दी। सपा के पंडाल में जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा, कोविद सिंह, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, पूर्व विधायक राजेश यादव, प्रदीप पांडेय, इमरान अली, उपेंद्र पाल सिंह, नसीर खां, अतीक अहमद, मो. याकूब करैशी, सैयद रिजवान अहमद, सुल्तान खां, वेद प्रकाश रावत आदि मौजूद रहे। बसपा के पंडाल में मो. असलम खां, मंडल कोआर्डिनेटर उदयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष खेमकरन, राम रक्षपाल, नवाब फैजान अली, अमर सिंह जौहर, अमित वाल्मीकि, रऊफ खां, नौशाद कुरैशी, राजेश्वर सिंह, वकार वारसी आदि मौजूद रहे। इसी तरह कांग्रेस के पंडाल में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, जगदीश कुशवाहा, तसलीम खां, हरभजन सिंह दुआ और सर्व हिताय मोर्चा के मो. नवी ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

00000000000000000
फोटो- 11, 12, 13 ,10 में
ईद पर बच्चों की रही मौजमस्ती
तीज-त्योहार तो बच्चों के ही होते हैं। फिर चाहें वह ईद हो या होली-दीवाली। चूंकि मौका ईद का है, इसलिए इसी की बात करते हैं। घरों में बच्चों ने सजधज कर एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयों का आनंद लिया। खास बात यह भी रही कि बच्चों ने आपस में एक-दूसरे को सेवइयां खिलाकर त्योहार की खुशियां मनाईं। ईद पर बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed