{"_id":"5b1ae59e4f1c1bf86e8b712e","slug":"141528489374-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ हमारे मन को शुद्ध करते-विद्याधर मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ हमारे मन को शुद्ध करते-विद्याधर मिश्र
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे मन को शुद्ध करते हैं यज्ञ: विद्याधर मिश्र
24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकली
फोटो-23, कलश यात्रा में शामिल महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
शांतिकुंज हरिद्वार की टोली नव युग निर्माण योजना का संकल्प लेकर शुक्रवार को कांट पहुंची। यहां 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ आज सैकड़ों लोगों ने हवन पूजन कर युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा के विचार क्रांति अभियान को घर घर पहुचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर टोली नायक विद्याधर मिश्र जी ने यज्ञ के महत्व को वैज्ञानिक दृष्टि कोण से समझाया ।
कांट के मदनापुर मार्ग पर शिव मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा नगर क्षेत्र में भ्रमण कर मदनापुर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर जाकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में गायत्री माता की झांकी सबका मन मोह रही थी। सिर पर कलश रखे महिलाएं मां गायत्री के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा जहां जहां से गुजरी वहां-वहां उसका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी युवाओं से युवा मंडल, बाल संस्कार शाला और महिला मंडल से जुड़ने के लिए आवाह्न किया गया ।
कलश यात्रा के बाद लोगों ने यज्ञ में भाग लिया। टोली नायक विद्याधर मिश्र ने कहा कि यज्ञ हमारे मन को शुद्ध करते हैं। उन्होंने आज के परिवेश में यज्ञ का महत्व बताते हुए युवाओं को उसके वैज्ञानिक महत्व के बारे में बताया । उन्होंने युवा जोड़ों पर बल देते हुए कहा कि युवा ही युग निर्माण योजना को सफल बना सकते है। इससे पहले आरती, देव मंच पूजन राजीव यादव ने सपत्नीक किया। टोली मे नरेंद्र मिश्र और अखिलेश ने संगीत मय प्रवचन से समा बांधा। कार्यक्रम में रामकृष्ण यादव, रामकृष्ण शर्मा, शक्तिपीठ युवा मंडल के सभी सदस्य के साथ महिला मंडल समस्त इकाई मौजूद रहीं।