{"_id":"5953a6c04f1c1b58618b4814","slug":"141498654400-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की सफलता के लिए किया जन संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी की सफलता के लिए किया जन संपर्क
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। जीएसटी के विरोध में 30 जून को होने वाली बाजार बंदी के लिए उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर में व्यापारियों से व्यापक जनसंपर्क कर सहयोग की अपील की।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुखदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष तरुण पांडे, गुरुसेवक सिंह, तिकुनिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव शर्मा, संजीव गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू अवस्थी सहित तमाम व्यापारियों ने नगर में भ्रमण किया। इस दौरान गुरु सेवक सिंह ने कहा कि जीएसटी में कई वस्तुओं पर कर की दरें काफी अधिक हैं, इन्हें कम किया जाना चाहिए। इसके अलावा गलती होने पर सजा का प्रावधान व्यापारियों को किसी हालत में स्वीकार नहीं है। गौरव शर्मा ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों के हितों की अनदेखी करते हुए जीएसटी लागू करने का फैसला किया है, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों से 30 जून को अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह से बाजार बंद रखकर एकजुटता दिखाने की अपील की है। कहा कि आज नहीं चेते तो आगे चलकर तमाम व्यापारियों को जेल की सजा भुगतनी पड़ेगी।