फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसे में बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल, की खबर में साइड स्टोरी---

हादसे में बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल, की खबर में साइड स्टोरी---

Tue, 27 Jun 2017 08:43 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल, की खबर में साइड स्टोरी---
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सरौरा के पास सोमवार देर रात हादसे में मौत का शिकार हुए जगतसेन जाटव को आज मंगलवार को बेटी की लगुन लेकर नाते-रिश्तेदारों के साथ हरदोई जाना था। उनकी मौत की खबर घर आई तो कोहराम मच गया। तिलक की सारी तैयारियां धरी रह र्गइं। खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन

पिपरौला निवासी जगतसेन जाटव दो बेटियों रिंकी और रीता की शादी कर चुके थे। तीसरे नंबर की बेटी प्रियंका की शादी के लिए वह काफी समय से परेशान थे। दो साल पहले पत्नी शकुंतला की कैंसर से मौत ने उनके सामने बच्चों की परवरिश के साथ ही उनके पाथ पीले करने की चिंता को और बढ़ा दिया था। रिश्तेदारों के जरिए उन्होंने बेटी प्रियंका के लिए हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव आनंदखेड़ा में रिश्ता तय कर दिया था। रिश्ता पक्का होने पर 27 जून को तिलक और दो जुलाई को शादी की तारीख निश्चित हो गई। मंगलवार शाम उन्हें 15 वर्षीय बेटे धर्मेद्र और रिश्तदारों के साथ लगुन लेकर आनंदखेड़ा जाना था। मांगलिक कार्यक्रम में वर और वधू पक्ष के ननिहाल वालों का होना जरूरी होता है, इसलिए वह अपनी ससुराल में निमंत्रण देने पहुंचे थे और लौटते समय बड़े दामाद के साथ हादसे का शिकार हो गए। घर में तिलक की तैयारियों को ग्रहण लग गया। खुशी का माहौल पल भर में गम में बदल गया।
विज्ञापन

...कोई मेरे पापा को लाकर दे दे
पिता जगतसेन की मौत पर यूं तो बेटा धर्मेंद्र, आठ वर्षीय बेटी वर्षा भी बिलख रही थी, लेकिन सबसे ज्यादा बुरा हाल बेटी प्रियंका का था। जिला अस्पताल में मॉरचरी के पास बिलख रही प्रियंका को महिलाएं गले से लगाए दिलासा दे रही थीं, लेकिन वह सिर्फ एक ही बात कहे जा रही थी कि कोई मेरे पापा को लाकर दे दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के बाद पिता का भी उठ गया साया
दो साल पहले मां शकुंतला की मौत के बाद सोमवार रात हुए हादसे में पिता का भी सिर से साया उठ गया। मात्र डेढ़ बीघा खेत के मालिक रहे जगतसेन बेटी प्रियंका, 15 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र और आठ वर्षीय बेटी वर्षा की परवरिश कर रहे थे। पिता की मौत के बाद प्रिंयका की शादी कैसे होगी और उसके भाई-बहन की परवरिश कौन करेगा, यह सवाल लोगों की जुबान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed