{"_id":"5cace600bdec22146e0fb275","slug":"131554834944-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख की नकदी पकड़ी, ट्रेजरी में जमा कराई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख की नकदी पकड़ी, ट्रेजरी में जमा कराई गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चुनाव आयोग की फ्लाइंग सर्विलांस टीम ने केरूगंज चौराहा के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से तीन लाख 10 हजार रुपया कैश बरामद किया है। कैश कोषागार में जमा करा दिया गया है। चौक कोतवाली की एफएसटी के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार केरूगंज के पास चेकिंग कर रहे थे। शक के आधार पर बाइक सवार को रोका। उसने अपना नाम अनुज मिश्रा बताया। तलाशी लेने पर अनुज के पास तीन लाख 10 हजार रुपये मिले। टीम ने इसे सीज कर कोषाकार में जमा करा दिया। चुनाव आयोग का निर्देश है कि कोई भी चुनाव के दौरान 50 हजार से ज्यादा नकदी लेकर नहीं चल सकता।
इधर, अनुज का कहना है कि वह एक रिफाइंड की एजेंसी पर वसूली का काम करते हैं। वसूली करके निकल रहे थे। इसी दौरान उनको रोक कर तलाशी ली जाने लगी। उन्होंने नकदी के संबंध में साक्ष्य भी दिए। इसके बाद भी नकदी कोषागार में जमा करा दी गई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि अगर नगदी के कागजात सही हैं जो उसे ट्रेजरी से रिलीज कराया जा सकता है।