फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   स्कूली वैन में लगी आग, मकान का लिंटर चटका

स्कूली वैन में लगी आग, मकान का लिंटर चटका

Fri, 01 Dec 2017 06:01 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
स्कूली वैन में लगी आग, मकान का लिंटर चटका
खुदागंज (शाहजहांपुर)। स्कूल की वैन में शुक्रवार सुबह गैस भरते समय अचानक आग लग गई। तेज लपटों के कारण महिपाल के मकान का लिंटर भी चटक गया। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। इलाके में इसी तरह कई और वाहन बेखौफ चल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को घर से लाने और ले जाने के लिए कई प्राइवेट वाहन लगे हैं। इनमें कुछ वाहन ऐसे हैं जो गैस से चलते हैं। शुक्रवार सुबह एक स्कूल की प्राइवेट वैन में चालक नगर की गली में महिपाल के मकान के पास गैस डाल रहा था। इसी दौरान किसी तरह वैन में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश होती तब तक वैन को पूरी तरह से आग की लपटों ने अपने घेरे में ले लिया । धीरे-धीरे आग और तेज होती चली गई। आग की लपटों से उसके मकान का लिंटर भी चटक गया। लोगों ने हिम्मत करके बमुश्किल आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मोहल्ले के लोग दहशत में रहे। वैन में आग लगने पर लोगों का कहना था कि यदि घटना उस वक्त हुई होती जब बच्चे इसमें बैठे होते तो बड़ा हादसा 8हो जाता। आगजनी से वैन पूरी तरह जल गई। इस संबंध में खंडशिक्षा अधिकारी ने पूछने पर बताया कि खुदागंज में गैस से चलने वाले स्कूल के वाहनों का सोमवार को निरीक्षण करके कार्रवाई के लिए डीएम को लिखूंगा। वैन का चालक भाग गया। इसलिए यह पता नहीं चल पाया कि वैन किसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed