फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   13 pairs of trains canceled due to work on loop line in Banthra

Shahjahanpur News: बंथरा में लूप लाइन पर कार्य के चलते 13 जोड़ी ट्रेनें निरस्त

Wed, 10 May 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
13 pairs of trains canceled due to work on loop line in Banthra
शाहजहांपुर। शादियों के सीजन में अगले छह दिन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए काफी मुश्किल भरे रहेंगे। तिलहर व शाहजहांपुर के बीच बंथरा लूप लाइन के अतिरिक्त इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अप और डाउन लाइन की 13 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। यह कार्य 16 मई तक पूर्ण किया जाएगा। दूसरी ओर तीन जोड़ी ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

अप्रैल की शुरुआत में लखनऊ-फैजाबाद के बीच रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते मेगा ब्लॉक लेकर कई दिन तक कार्य कराने के कारण ट्रेनें निरस्त की गईं थीं। इसी माह में दूसरी बार अब 13 जोड़ी ट्रेनों को रद कर दिया। बंथरा में कार्य के चलते मंगलवार को वाराणसी से बरेली जाने वाली ट्रेन निरस्त रही। सहालग के सीजन में ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों के सामने काफी दिक्कतें खड़ी हो जाएंगी। रेलवे स्टेशन की पूछताछ खिड़की पर ट्रेनों के निरस्तीकरण व डायवर्जन की जानकारी चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

-----------
अप लाइन की ट्रेन कब से कब तक रद
14235 बरेली बनारस 9 से 14 मई
14307 बरेली एक्सप्रेस 10 से 15 मई
15011 चंडीगढ़ एक्सप्रेस 13 से 15 मई
12583 आनंद बिहार टर्मिनल 14 मई
22453 राज्यरानी एक्सप्रेस 12 से 15 मई
15119 देहरादून जनता एक्सप्रेस 13 से 14 मई
14511 नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 15 मई
15127 कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 13 से 14 मई
12369 कुंभ एक्सप्रेस 13 व 14 मई
13257 जनसाधारण एक्सप्रेस 13 व 14 मई
14617 अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 13 से 16 मई
12203 अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस 14 मई
04379 बरेली एक्सप्रेस स्पेशल 10 से 16 मई।
--------------
डाउन लाइन की ट्रेनें कब से कब तक रद
14236 वाराणसी एक्सप्रेस 10 से 15 मई
14308 बरेली एक्सप्रेस 10 से 15 मई
15012 लखनऊ जनसेवा एक्सप्रेस 14 व 15 मई
12584 लखनऊ एसी डबल डेकर 14 मई
22454 लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 13 से 16 मई
15120 बनारस जनता एक्सप्रेस 14 व 15 मई
14512 नौचंदी एक्सप्रेस 13 व 14 मई
15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 14 व 15 मई
12370 देहरादून जनता एक्सप्रेस 14 व 15 मई
13258 जनसाधरण एक्सप्रेस 14 व 15 मई
14618 जनसेवा एक्सप्रेस 11 व 14 मई
12204 सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस 13 मई
04308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 9 से 15 मई
----------
त्रिवेणी का रूट बदला
-बंथरा में कार्य के चलते 15073 अप लाइन की त्रिवेणी नौ से 13 मई तक बरेली न जाकर पीलीभीत होकर आएगी। इसी तरह 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी 10 से 14 मई व 15074 सिंगरोली टनकपुर एक्सप्रेस का रूट भी 12 से 14 मई तक बदल रहेगा। इसी तरह डाउन लाइन की यही गाड़ियां बदले रूट से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-बंथरा रेलवे स्टेशन पर कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया। मुख्यालय से आए निर्देश को पूछताछ काउंटर पर चस्पा करा दिया गया, जिससे यात्रियों को जानकारी प्राप्त हो सके। - राजकुमार, सीएमआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed