फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   126 external center administrator appointed, feeding of IP address started in control room

Shahjahanpur News: 126 बाहरी केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त, कंट्रोल रूम में आईपी एड्रेस की फीडिंग शुरू

Wed, 05 Feb 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
126 external center administrator appointed, feeding of IP address started in control room
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित 10वीं व 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। जिले भर में 126 केंद्र बनाए गए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। इनके अतिरिक्त प्रत्येक सेंटर पर बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है। इसके लिए सहायता प्राप्त व राजकीय विद्यालयों का सहयोग लिया जा रहा है। दोनों को शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर जीआईसी में कंट्रोल रूम को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रत्येक सेंटर के सीसीटीवी कैमरों का संचालन के लिए आईपी एड्रेस की फीडिंग का कार्य चल रहा है। गत वर्ष यहां पर 16 कंप्यूटर लगाए गए थे।
विज्ञापन

--------
30 रसोइया आज दिखाएंगे कला कौशल
-बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत रसोइयों की पाक कला प्रतियोगिता बुधवार को सुबह दस बजे जीआईसी के खेल मैदान पर होगी। इसमें रसोइया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो रसोइयाें का चयन कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाएगा। पांच सदस्यीय कमेटी चयन कर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed