फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   1,24,713 youth formed for the first time

Shahjahanpur News: पहली बार मतदाता बने 1,24,713 युवा

Tue, 19 Dec 2023 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
1,24,713 youth formed for the first time
शाहजहांपुर। लोकसभा सामान्य चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में सरकारी प्रयासों के बाद युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसका नतीजा यह रहा कि युवा मतदाताओं की संख्या में खासी वृद्धि हुई है। 18-19 वर्ष के 48,352 और 20 से 29 वर्ष के 76,361 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। कुल मिलाकर पहली बार 1,24,713 युवा मतदान का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में प्रशासनिक अफसरों ने डिग्री कॉलेजों में पहुंचकर युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद 18 से 19 वर्ष के 48,352 युवा नए मतदाता बन चुके हैं। 20 से 29 वर्ष के बीच के मतदाताओं की संख्या पिछली प्रकाशित सूची में 3,69,936 थी। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में 76,361 मतदाताओं ने नए वोट बनवाए हैं। वर्तमान में इनकी संख्या 4,46,297 हो गई है।
विज्ञापन


जिले में मतदाताओं की स्थिति
22,18,224- कुल मतदाता
10,13,494 - महिला मतदाता
12,04,551- पुरुष मतदाता
179- थर्ड जेंडर मतदाता
---------
मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में से पहले युवाओं के वोटों की संख्या बहुत कम थी। अभियान के बाद स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तक नए वोट बनाए जाएंगे। अभी युवा वोटरों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed