{"_id":"5cace5f6bdec22146c224e55","slug":"121554834934-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का ऐलान: रोड नहीं तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का ऐलान: रोड नहीं तो वोट नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। ग्राम पंचायत मिघौल के बाशिंदे अभी भी नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। हर चुनाव में विकास के नाम पर सिर्फ वादों से छले जा रहे ग्रामीणों का धैर्य आखिर मंगलवार को जवाब दे गया और उन्होंने आक्रोश प्रकट करते हुए ऐलान कर दिया कि इस बार रोड नहीं तो वोट भी नहीं।
अल्हागंज की न्याय पंचायत मिघौल में अभी तक कोई पक्का रोड नहीं है। बाढ़ व बरसात में लोग गांव के कच्चे मार्गों पर ही चलने को मजबूर हैं। हर बार मिलते आश्वासनों के झुनझुनों को बजाते हुए लोग यह सोचकर वोट देते रहे हैं, कि इस बार नेताजी का वादा जरूर पूरा होगा, लेकिन आजतक हुआ कुछ नहीं। लोगों का कहना है कि बाढ़ के दौरान तो स्थिति बड़ी भयावह हो जाती है।
न्याय पंचायत में बड़ी तथा छोटी मिघौल नामक दो गांव आते हैं। दोनों गांवों में मतदाताओं की संख्या दो हजार से भी अधिक है। पक्के मार्ग नहीं होने से प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में शिक्षक भी बहुत कम ही पहुंच पाते हैं। काफी पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण अपराधों का भी बोलबाला है। प्रदर्शन करने वाले नरेंद्र, बालेश्वर, राघवेंद्र, जयपाल चौहान, कुबेर पाल, साधु, भगवान दास आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस बार जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन को उपेक्षा का एहसास जरूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मिघौल में सड़क निर्माण शासन की तरफ से स्वीकृत की जा चुकी है। इसका प्रस्ताव पहले ही बनाकर भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। ग्रामीणों की परेशानी वह अच्छी तरह समझते हैं। जन समस्याओं के निदान के लिए मैं सदैव तत्पर रहता हूं्।
शरद वीर सिंह, सपा विधायक