फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एचटी लाइन टूटने से आग लगी,नौ घरों राख

एचटी लाइन टूटने से आग लगी,नौ घरों राख

Sat, 26 May 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन टूटने से आग लगी,नौ घरों राख
एचटी लाइन टूटने से आग लगी
विज्ञापन

एक लाख की नकदी समेत लाखों की गृहस्थी स्वाहा
आग में तीन गाय और पांच बकरी भी जलकर मरीं
फोटो-37,मिर्जापुर के ढाईगांव में लगी आग में जले घर
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर।
ढाई गांव में शुक्रवार दोपहर तेज हवा के बीच विद्युत लाइन से लगी आग में नौ छप्परदार घरों में एक लाख की नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग में तीन गायें और पांच बकरी भी जलकर मर गई और कई पशु झुलस गए। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे ढाईगांव में मुस्लिम आबादी के छप्परदार घरों के ऊपर से निकली एचटी लाइन गिर गई। जिससे अल्हादीन,जाकिर,अल्हाबंदी,पप्पू,मुन्ना,पंचू,शरीफ,जुल्फे व अड्डन आदि के छप्परदार घर धू धूकर जलने लगे। आग का विकराल रूप देख किसी ग्रामीण की जलती आग बुझाना तो दूर करीब जाने तक की हिम्मत नहीं हुई। प्रधान फारुक अली ने घटना की सूचना अग्नि विभाग को दी। लगभग एक घंटे के बाद पहुंची दमकल यूनिट ने आसपास फैल रहीं आग को बुझाया। आग में पीड़ितों की गृहस्थी,अनाज,कपड़े, बर्तन आदि के साथ ही अल्हाबंदी ने जमीन बेंचकर रखे 40 हजार और जाकिर ने बेटी के निकाह के लिए रखे 50 हजार रुपये भी जल गए। आग में अल्हादीन की दो गायें,तीन बकरियां और जाकिर की एक गाय और दो बकरियां भी जलकर मर गई। जबकि दोनों की सात बकरी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। आग मे पशुओं के जलने की सूचना पर पहुंचे मिर्जापुर पशु चिकित्सालय के डॉ. मुश्ताक अहमद ने झुलसे पशुओं का इलाज किया और क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed