फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 15 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
रोजा पुलिस को सड़क किनारे मिला अज्ञात
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां/मुडिया पमार/रोजा।
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 60 वर्षीय वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे दिए। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम किशन कुमार सिंह का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
पुवायां कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी 45 वर्षीय किशन कुमार सिंह शनिवार को अपनी ससुराल सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव सिसैया गए थे। देर शाम वापस घर आते समय रास्ते में उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। जानकारी पाकर किशन कुमार की ससुराल के लोग मौके पर पहुंचे और उनके परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी। जानकारी पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर पुवायां के सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिंधौली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर, रोजा में दियूरिया-अटसलिया रोड पर लहूलुहान अवस्था में पुलिस ने 60 वर्षीय व़ृद्ध को रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वह कत्थई कलर की पेंट और गोल गले की सफेद छींटदार बनियान पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed