फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ग्वालियर की बीमार महिला ने तोड़ा दम

ग्वालियर की बीमार महिला ने तोड़ा दम

Sun, 10 Dec 2017 05:57 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
ग्वालियर की बीमार महिला ने तोड़ा दम
शाहजहांपुर। ग्वालियर के हनुमान चौराहा कोतवाली निवासी 55 वर्षीय नीरू को सात दिसंबर को बीमारी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके साथ में 16 वर्षीय बेटी भी है। पुलिस ने आगरा में रह रहे उसके मामा को खबर भेजी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

महिला और उसके साथ 16 वर्षीय बेटी काजल उर्फ खुशबू भी थी। उसे जीआरपी ने 108 एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल में बीमारी की हालत में भर्ती कराया था। काजल भी मानसिक मंदित लग रही है। बहुत कुरेदने पर उसने बताया वह ग्वालियर के हनुमान चौराहा कोतवाली की रहने वाली है। वह मां के साथ अपने मामा सोनू के साथ रहती थी। उसके पिता का नाम पूरन है। मामा ने मां को बीमार होने पर मथुरा में अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद वह मां के साथ एक ट्रेन में बैठ गई। उसे नहीं मालूम था कि ट्रेन कहां जा रही है। रास्ते में मां की ट्रेन में हालत खराब हो गई। यहां शाहजहांपुुर पहुंचने पर जीआरपी ने मां और उसे ट्रेन से उतारा। फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह मां की मौत हो गई। वहीं इंस्पेक्टर अशोकपाल ने बताया कि महिला और उसकी बेटी मथुरा से ट्रेन में बैठी थी। बेटी से ज्यादा पूछने पर वह कुछ बताने को तैयार नहीं है। उसके मामा आगरा में रहते हैं। उन्हें खबर दे दी गई है। मामा के आने पर महिला के बारे में सही पता लग सकेगा। यदि मामा नहीं आए तो काजल को बाल कल्याण समिति के सुुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed