{"_id":"5a2986734f1c1b97678c0445","slug":"121512670835-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर खड़ी रोजा-बरेली पैसेंजर के कोच में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर खड़ी रोजा-बरेली पैसेंजर के कोच में आग लगी
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच में जलती सिगरेट फेंके जाने से सीट में लगी आग
समय रहते आग पर पा लिया गया काबू
रोजा। रोजा से बरेली जाने को तैयार खड़ी रोजा-बरेली पैसेंजर के कोच में अचानक धुआं उठने से रोजा जंक्शन पर हड़कंप मच गया। एक कोच की सीट में आग लगी थी। आनन-फानन में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। घटना की वजह से ट्रेन करीब 40 मिनट देरी से रवाना हो सकी। माना जा रहा है कि किसी यात्रा ने ट्रेन की बर्थ पर जलती हुई सिगरेट या बीड़ी डाल दी थी। इससे आग लग गई।
रोजा से बरेजी लाने वाली अप 54355 रोजा-बरेली पैसेंजर सुबह 6:30 बजे रोजा जंक्शन पर बरेली जाने के लिए तैयार खड़ी थी। स्टेशन पर कुछ कर्मचारियों की नजर ट्रेन के एक कोच पर गई। कोच से धुआं उठ रहा था। इससे यहां हड़कंप मच गया। कोच के अंदर कोई सवारी नहीं थी। रेल कर्मियों ने कोच के अंदर देखा तो आनन-फानन में आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पाने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है।