फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बिजली उपकेंद्र पर धरने पर बैठे किसान

बिजली उपकेंद्र पर धरने पर बैठे किसान

Fri, 18 Aug 2017 06:03 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र पर धरने पर बैठे किसान
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के बिजली उप केंद्र पर भाकियू का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने समस्या का निराकरण कराए बिना धरना प्रदर्शन समाप्त करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि अधिकारी किसानों की समस्या का निस्तारण कराने के प्रति गंभीर नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने गांवों को 18 घंटे बिजली देने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन गांवों को मात्र तीन घंटे ही बिजली दी जा रही है। इससे फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। बिजली का बिल पूरा आ रहा है। जर्जर तार और पुराने ट्रांसफार्मरों के कारण समस्या और बढ़ गई है। इसके अलावा नभीची और जमुनिया फीडर पर हफ्ते में तीन दिन बिजली मिल रही है और तीन दिन कटौती की जा रही है, इससे किसान बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर चार अगस्त को धरना प्रदर्शन किया गया था। एसडीओ गौरव शर्मा ने तीन दिन में समस्याओं के निदान की बात कही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर 17 अगस्त से फिर धरना प्रदर्शन करना पड़ा। शुक्रवार को धरना स्थल पर अनिल सिंह यादव, संजीव अवस्थी, जागीर सिंह, मुनब्बर खां, बलकार सिंह, विजय बहादुर, मुनेश कुमार, गुरदयाल सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed