{"_id":"59885f254f1c1b3c208b45fb","slug":"121502109477-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के लोग बैठे रहे कट गए किशोरी के बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के लोग बैठे रहे कट गए किशोरी के बाल
Updated Mon, 07 Aug 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकसूदापुर/बंडा (शाहजहांपुर)। गांव सुभानपुर में सोमवार रात जगदीश प्रसाद के परिवार के लोग खाना खाने के बाद टीन शेड के नीचे बैठे बातें कर रहे थे। अचानक जगदीश की 17 वर्षीय पुत्री प्रवेश कुमारी चीखने लगी। परिवार के लोगों ने उसे बमुश्किल शांत कराया। मां रामश्री के अनुसार प्रवेश कुमारी ने बताया कि किसी ने उसका सिर पकड़कर बाल काट दिए हैं। चारपाई के पास ही कुछ बाल कटे पड़े मिले। इसके बाद प्रवेश कुमारी बेहोश हो गई।
परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने तक की जरूरत नहीं समझी। घर पर ही झाड़ फूंक करवा लिया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि चोटी कटने के बाद बेहोश होने का इलाज अस्पताल में नहीं है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। बताते चलें कि रविवार को इसी गांव की सावित्री की चोटी कट गई थी।