फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ऋणमुक्त किसानों को शीघ्र मिलेंगे प्रमाण पत्र

ऋणमुक्त किसानों को शीघ्र मिलेंगे प्रमाण पत्र

Wed, 28 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
ऋणमुक्त किसानों को शीघ्र मिलेंगे प्रमाण पत्र
शाहजहांपुर। प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उसकी उपलब्धियां गिनाई। विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल किसानों के ऋण माफ करने के वादे को मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरा कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इस घोषणा से सरकार पर 36259 करोड़ का बोझ पड़ा, लेकिन उसकी चिंता न करते हुए 86 लाख सीमांत किसानों का भला सोचा गया। सरकार ने ऐसे किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ किया है, जिन्हें शीघ्र ही प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

श्री खन्ना ने कहा कि बिजली में व्यापक सुधार हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रेक डाउन के कारण जरूर कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन शहरी क्षेत्र में हुआ सुधार आम जनता महसूस कर रही है। प्रदेश के 200 ब्लाकों में वाटर लेबल गिर चुका है। इसके लिए सरकार ने इंडिया मार्का हैंड पंप को रिबोर कराने का काम शुरू किया है। बुुंदेलखंड में पानी की समस्या दूर करने को काफी सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। बालू खनन पर खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तत्कालिक लाभ के लिए पट्टे पर आवंटन देकर रेता-बालू की उपलब्धता कराई है। छह माह बाद लांग टर्म पॉलिसी के तहत काम किया जाएगा। गड्ढामुक्त सड़कें बनाने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने दो अक्तूबर 2018 तक खुले में शौचमुक्त प्रदेश बनाने का भरोसा भी दिया। उन्होंने बताया कि शौचालय बनवाने के लिए सरकार प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। स्वच्छता और शौचालय अभियान में आम जनमानस को सहयोग करना चाहिए। स्वच्छता अभियान सिर्फ सरकार के सहारे पूरा नहीं किया जा सकता, इसे जन-जन का अभियान बनाने की जरूरत है। उन्होंनेे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच लाख आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed