फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   12 organizations have come together on one platform, forming a joint front to give momentum to the movement.

Shahjahanpur News: 12 संगठन आए एक मंच पर, संयुक्त मोर्चा बनाकर आंदोलन को देंगे धार

Sun, 18 Jan 2026 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
12 organizations have come together on one platform, forming a joint front to give momentum to the movement.
लोधीपुर ​​स्थित मैरिज लॉन में बैठक में मंचासीन अति​थि। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन के विरोध में शुक्रवार शाम को 12 शिक्षक संगठन एक मंच पर आ गए। उन्होंने संयुक्त मोर्चा बनाने के साथ बीएसए को सात सूत्री ज्ञापन देकर समायोजन की विसंगतियों को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला लोधीपुर स्थित एक मैरिज लॉन में संगठनों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए। आम सहमति से दो वर्ष पहले बने परिषदीय शिक्षक-शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा को पुनः सक्रिय करके एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने वर्तमान में प्रधानाध्यापकों और वरिष्ठ शिक्षकों के हुए समायोजन को विसंगति पूर्ण किए जाने का विरोध किया। इसके बाद बीएसए को ज्ञापन देकर समायोजन को नियम के अनुसार करने, विसंगतियों में संशोधन करने व डीएम की अध्यक्षता में समायोजन से संबंधित जिला समिति की बैठक में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा ने निर्णय किया कि जिला समिति की बैठक होने तक कोई भी विरोध-प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। इस बीच उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि एकजुट होकर ही शासन-प्रशासन व विभाग के अन्याय व शोषण के विरुद्ध आंदोलन कर सफलता मिल सकती है।

विभाग के विभिन्न संगठन और गुटबाजी होने से शिक्षक एकता में कमजोरी आई है। उसकी पूर्ति संयुक्त मोर्चा से ही संभव है। प्राथमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह यादव, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मगरे लाल, प्रांतीय एससी एसटी शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मंत्री अनंत बाजपेई, उर्दू टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष जुबैर आलम, ऑल टीचर्स इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि धनपाल सिंह, टीचर सेल्फ केयर के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह, एडेड जूनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रावेंद्र पाल सिंह, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रामपूत पाल, आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष केके सिंह, प्रांतीय जूनियर हाईस्कूल अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed