{"_id":"6765c529d9a7ee5a7a0c2b99","slug":"12-illegal-cuts-were-made-by-breaking-the-divider-in-14-km-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-133938-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 14 किमी में डिवाइडर तोड़कर बनाए 12 अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 14 किमी में डिवाइडर तोड़कर बनाए 12 अवैध कट
Sat, 21 Dec 2024 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
पलिया लखनऊ हाईवे पर ग्राम चौढेरा जाने वाले मार्ग पर वैध कट का टूटा पड़ा डिवाइडर। संवाद
स्वदेश राठौर
रोजा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह डिवाइडर टूट चुके हैं। हरदोई बाइपास से सेहरामऊ दक्षिणी के बीच सिर्फ 14 किमी के दायरे में 12 अवैध कट बन गए हैं। कुछ स्थानों पर डिवाइडर टूट गए तो कई जगह तो लोगों ने खुद ही इन पर हथौड़े चलवा दिए। एनएचएआई के वैध कट पर भी संकेतक नहीं हैं। छुट्टा पशुओं की घुसपैठ से इस हाईवे पर हादसों की संख्या बढ़ गई है।
हरदोई बाइपास चौराहे से 150 मीटर आगे बढ़ते ही एनएचएआई ने एक कट दिया है, लेकिन वहां कोई संकेतक नहीं है। इस कारण वहां मुड़ने वाले वाहन आगे निकल जाते हैं और विपरीत दिशा की लेन में जाने के लिए अगले कट की दूरी तय करते हैं, जो करीब आधा किमी आगे है। गुवारी और जलालपुर गांव के बीच बाइक और अन्य छोटे वाहन निकालने के लिए ग्रामीणों ने जगह-जगह डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बना लिए हैं। इन दोनों गांवों के बीच डिवाइडर की ऊंचाई महज छह से दस इंच तक है। इससे लोग क्षतिग्रस्त हिस्सों से बेखौफ होकर वाहनों के साथ हाईवे पार कर रहे हैं। संवाद
000
इन स्थानों पर हैं अवैध कट
-हरदोई बाइपास चौराहे से 800 मीटर दूर एसबीआई शाखा के सामने। एक किमी दूर राजधानी हॉस्पिटल के सामने। 2.8 किमी दूर गुवारी गांव के पास। 3.8 किमी दूर जलालपुर गांव से पहले। 4.6 किमी दूर जलालपुर गांव के सामने। पांच किमी दूर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने 200 मीटर दायरे में दो जगह। 5.3 किमी दूर नहर पटरी के पास। 8.8 किमी दूर ऑटो वर्कशॉप के सामने। दस किमी दूर एक कट। 12.5 किमी दूर लक्ष्मणपुर गन्ना क्रय केंद्र के सामने। 12.7 किमी दूर सूरतपुर गांव के पास अवैध कट। (सभी की दूरी हरदोई बाइपास से)
विज्ञापन
000
रात में दिखते ही नहीं वैध कट
एनएचएआई ने हरदोई बाइपास से इसी दायरे में विपरीत दिशा में जाने के लिए 25 जगह डिवाइडर काटकर वैध रास्ते दिए हैं। अधिकांश वैध कट वाहन चालकों को रात में दिखते ही नहीं है, क्योंकि वहां संकेतक, रिफ्लेक्टर आदि लगाने की जरूरत नहीं समझी गई। यहां पर डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हैं।
000
अवैध कट से निकली बाइक दूसरी बाइक से टकराई, चार घायल
सेहरामऊ दक्षिणी। सूरतपुर गांव के ईंट भट्टा के पास हाईवे का डिवाइडर तोड़कर बनाए गए अवैध कट से विपरीत दिशा को जाने के लिए निकली बाइक हाईवे पर सामने आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में चंदगोई निवासी सोनू समेत उनकी मां व पिता जयपाल और दूसरी बाइक पर सवार शाहाबाद क्षेत्र के गांव नबीपुर निवासी रिजवान घायल हो गए। संवाद
-- -
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी अवैध कट बंद किए जाएं। आवश्यक स्थानों पर संकेतक लगाए जाएं। अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया है तो संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
-संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन