{"_id":"67fd62d83e3ec596a303ce7d","slug":"12-computers-each-will-be-installed-in-18-pm-shri-schools-students-will-gain-basic-knowledge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-141681-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 18 पीएमश्री स्कूलों में स्थापित होंगे 12-12 कंप्यूटर, बेसिक ज्ञान प्राप्त करेंगे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 18 पीएमश्री स्कूलों में स्थापित होंगे 12-12 कंप्यूटर, बेसिक ज्ञान प्राप्त करेंगे छात्र-छात्राएं
Tue, 15 Apr 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद के पीएमश्री स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान कराया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में कंप्यूटर लगवाने की कवायद तेज हो गई है। शिक्षा विभाग को कंप्यूटर प्राप्त हो गए हैं। उन्हें विद्यालयों में लगवाने को कंप्यूटर कक्षों में तार डालने का कार्य कराया जा रहा है।
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। पहले चरण में पीएमश्री विद्यालयों का चयन किया गया है। जिले के 28 पीएमश्री विद्यालय में 18 स्कूलाें में कंप्यूटर लैब स्थापित कराने की कवायद अंतिम चरण में पहुंच गई है। लैब के लिए शिक्षा विभाग को कंप्यूटर प्राप्त हो गए हैं। अधिकारियों की मानें तो 18 पीएम श्री स्कूलों में 12-12 कंप्यूटर जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कंप्यूटर लगने से विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को तकनीकी शिक्षा मिलना शुरू हो जाएगी। स्कूल में तैनात कंप्यूटर अनुदेशक वर्ल्ड, एक्सल आदि बेसिक जानकारी बच्चों को सिखाएंगे।
फर्नीचर के लिए स्कूलों को भेजा बजट
-पीएमश्री स्कूलों में कंप्यूटर लैब बनाने के लिए बजट भी जारी कर दिया है। शिक्षक नेता देवेश वाजपेयी ने बताया कि उनके पीएमश्री स्कूल के लिए एक लाख 86 हजार रुपये भेजे गए हैं। उनसे 12 टेबल और 24 कुर्सी कंप्यूटर लैब के लिए खरीदने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
-प्रत्येक पीएम श्री स्कूल को 12 कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे। कंप्यूटर के जरिये बच्चों को तकनीकी जानकारी मिल सकेगी। जल्द ही स्कूलों में कंप्यूटर लगवा दिए जाएंगे।
दिव्या गुप्ता, बीएसए