फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   11th-grade student shot his friend over a reel-making dispute in Shahjahanpur

UP: शाहजहांपुर में रील बनाने के विवाद में 11वीं के छात्र ने दोस्त को गोली मारी, गंभीर हालत में बरेली रेफर

Sun, 01 Mar 2026 10:46 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 10:46 AM IST
सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रील बनाने को लेकर हुए विवाद में 11वीं के छात्र ने अपने दोस्त के सीने पर गोली मार दी, जिससे दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। 

विज्ञापन
11th-grade student shot his friend over a reel-making dispute in Shahjahanpur
नैतिक जायसवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कहरान बजरिया निवासी सुरेंद्र जायसवाल के 17 वर्षीय बेटे नैतिक को 11वीं में पढ़ने वाले उसके दोस्त ने सीने पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया, जबकि नैतिक को गंभीर हालत में बरेली के लिए रेफर किया गया। रील बनाने के दौरान विवाद के बाद गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


नैतिक की मां राधा जायसवाल ने बताया कि उनके बेटे ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। एक जनवरी को घर आया था। उसकी कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले दूसरे समुदाय के किशोर से दोस्ती थी। शाम करीब पांच बजे उसका दोस्त घर आया और नैतिक को बुलाकर बाइक से ले गया। अपने मोहल्ले में ले जाकर एक इंटर कॉलेज के पास नैतिक को सीने पर गोली मार दी।

विज्ञापन

दो समुदाय से जुड़ा है मामला 
नैतिक को लहूलुहान देखकर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए जहां से बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। मामला दो समुदायों के बीच का होने की वजह से पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता लल्ला समेत कई लोग थाने पर एकत्र हो गए। तिलहर सीओ ज्योति यादव ने पुलिसबल के साथ आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गोली किस परिस्थिति में चली, यह जांच का विषय है। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

50 कदम दौड़कर गिरा नैतिक, बोला- दोस्त ने मार दी गोली
गोली लगने के बाद नैतिक करीब 50 कदम दौड़ा और फिर चिल्लाते हुए पेड़ के नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाया तो वह दोस्त के गोली मारने की बात कहते हुए बेसुध हो गया। वहीं, घटना के बाद बेटे को लहूलुहान देखकर मां राधा सदमे में हैं। माना जा रहा है कि रील बनाने के दौरान गोली चली है। नैतिक और आरोपी दोस्त दोनों की उम्र 17 वर्ष है। नैतिक के पिता सुरेंद्र जायसवाल फतेहगंज पूर्वी में एक शराब की दुकान में सेल्समैन हैं। उनके तीन बच्चे हैं। नैतिक सबसे बड़ा है। परिजनों ने बताया कि नैतिक ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और वह एक साल से दिल्ली में काम करके परिवार की आर्थिक मदद करने लगा था। 
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी दोस्ती 
एक साल पहले ही उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी। दोनों का एक-दूसरे के घर में आना-जाना था। दोनों एक साथ बाइक से टहलने निकल जाते थे। शनिवार को भी आरोपी शाम करीब पांच बजे अपनी बाइक से उसे लेने आया था। थोड़ी देर बाद घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक इंटर कॉलेज के पास से नैतिक खून से लथपथ दौड़ता हुआ आ रहा था। 50 कदम बाद वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग जुटे और उससे पूछा तो उसने अपने दोस्त का नाम लेते हुए गोली मारने की बात कही। सूचना मिलने पर बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। उसे निजी अस्पताल लाया गया जहां से बरेली ले गए। 

बरेली में एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। उसे एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, थाने पहुंची उसकी मां राधा बेटे को याद कर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। महिलाएं उसे संभाल रहीं थीं। परिजनों के मुताबिक, दोनों दोस्तों के बीच पहले से किसी विवाद की बात सामने नहीं आ रही है। घटना से सभी हतप्रभ हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किस हथियार से लगी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed