{"_id":"687fc8b701e4b9ccf009630f","slug":"11952-candidates-will-appear-in-ro-and-aro-exam-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-148707-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आरओ और एआरओ परीक्षा में शामिल होंगे 11952 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आरओ और एआरओ परीक्षा में शामिल होंगे 11952 अभ्यर्थी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की समीक्षा अधिकारी (आरओ) व सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। परीक्षा के दौरान फर्जी खबरों, पेपर लीक या किसी भी अनुचित गतिविधि पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया माॅनिटरिंग सेल बनाया गया है, जो हर इनपुट पर सतर्क रहेगा।
27 जुलाई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में डीएम ने केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और नकल रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। परीक्षा से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं में प्रवेश पत्र, परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन व्यवस्था और परीक्षा के दौरान आवश्यक अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा की गई।
डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम परीक्षा में उच्चस्तर की निगरानी करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय किए जाएं। परीक्षार्थियों के बायोमेट्रिक की व्यवस्था समय से शुरू की जाए। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा 27 जुलाई को जिले में 27 केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। इसमें 11 हजार 952 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय बायोमेट्रिक सत्यापन और फेस रिकग्निशन तकनीक के जरिये पहचान की जाएगी। साथ ही डबल लेयर फ्रिस्किंग पुलिस व अन्य एजेंसियों द्वारा कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।