{"_id":"5c48b700bdec222c57232ab7","slug":"11548269312-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के बहाने ले गए युवक को, किया गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के बहाने ले गए युवक को, किया गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। तीन माह पूर्व नौकरी दिलाने के बहाने घर से ले गए युवक को कुछ लोगों ने गायब कर दिया। पिता ने बेटे की हत्या कर शव गायब करने की आशंका जाहिर करते हुए पीड़ित पिता ने मामले में एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना कलान क्षेत्र के गांव सलेमपुर कबरा निवासी रामसुमिरन ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि उसके बेटे शिवनरायन को करीब तीन माह पूर्व कुछ लोग नौकरी दिलवाने के बहाने घर से बुला ले गए थे। पुत्रवधू भी साथ गई थी। पीड़ित ने बताया कि पुत्रवधू की अपने पति शिवनरायन से अनबन हो जाती थी। आरोप लगाया कि 16 जनवरी को उसके बेटे शिवनरायन को पुत्रवधू के भाई ने अपने साथियों के साथ पीटा था। यह बात बेटे ने अपने भाई होराम को मोबाइल पर कॉल करके बताई थी। इस घटना के बाद से उसके बेटे शिवनरायन का मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। उसने बेटे के साले से बात करने की कोशिश की तो वह लोग गालियां देते हुुए अभद्र भाषा पर उतर आते हैं और कहते हैं कि उन्हें शिवनरायन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित ने बताया कि उसे शक है कि बेटे को गायब कर उसकी हत्या कर दी गई है। पीड़ित ने मामले की तहरीर कलान पुलिस को दी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने एसपी को पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी डॉ. एस चन्न्प्पा ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।