फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पूर्व विधायक ने बसपा छोड़ भाजपा का थामा दामन

पूर्व विधायक ने बसपा छोड़ भाजपा का थामा दामन

Sun, 15 Oct 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने बसपा छोड़ भाजपा का थामा दामन
राजनी‌‌ति - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर पालिका की चुनावी सरगर्मियों के बीच क्षेत्र से बसपा विधायक रहे नीरज कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इससे क्षेत्र की सियासत में दूसरे दलों का चुनावी गणित बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्व बसपा नीरज मौर्या के भाजपा में जाने की चर्चा कई माह से चल रही थी। रविवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, संगठन मंत्री सुनील बंसल, अशोक कटेहरिया समेत कई पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पूर्व विधायक मौर्या को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी का गमछा भेंटकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान नगर व आसपास क्षेत्र से लखनऊ पहुंचे मौर्या के दर्जनों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के बाद फोन पर नीरज मौर्या ने बताया कि वह काफी समय भाजपा में रहे हैं। वर्ष 2007 से पहले भाजपा की लखनऊ इकाई में जिला उपाध्यक्ष के पद पर थे, यह उनकी घर वापसी है नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा से दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है, लेकिन पार्टी आगे जैसा भी आदेश देगी उसका पालन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed