फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रामगंगा में दूसरे दिन भी उफान बरकरार, गंगा चढ़ी

रामगंगा में दूसरे दिन भी उफान बरकरार, गंगा चढ़ी

Wed, 06 Sep 2017 06:47 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा में दूसरे दिन भी उफान बरकरार, गंगा चढ़ी
शाहजहांपुर। नरौरा बैराज से पानी का बहाव दो दिन से लगातार कम होने के बावजूद गंगा के जल स्तर में बुधवार को तीसरे दिन भी बढ़ोत्तरी जारी रही। इस बीच, रामगंगा में पिछले 24 घंटे के दौरान जल स्तर मे मामूली कमी के बावजूद उफान बरकरार है। इसे देखते सिंचाई विभाग के अभियंता जलालाबाद क्षेत्र के मोहनपुर, पहरुआ आदि गांवों के पास बनाई गई ठोकरों पर निगाह जमाए हैं।
विज्ञापन

आपदा राहत प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस बीच, बाढ़ नियंत्रण कक्ष से सिंचाई विभाग के तार बाबू सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि नरौरा से बीते दिन की तुलना में 14000 क्यूसेक पानी कम रिलीज होने के बाद भी भैंसार बांध पर गंगा चार सेमी बढ़ गई है। उधर, रामगंगा के जल स्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सात सेमी की कमी के बावजूद नदी उफान पर है। इधर, शहर के समीप गर्रा पिछले 24 घंटे में 30 सेमी और खन्नौत 10 सेमी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed