{"_id":"5996e7174f1c1be66c8b45ca","slug":"11503061783-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइया को सर्प ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइया को सर्प ने डसा, मौत
Updated Fri, 18 Aug 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर) स्कूल के किचन में गैस सिलेंडर के पीछे छिपे सांप ने रसोइया को डस लिया। परिवार के लोग झाड़ फूंक कराने के फेर में पड़ गए, जिससे उसकी मौत हो गई।
गांव इमलिया निवासी गेंदनलाल की पत्नी 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी गांव के ही प्राथमिक स्कूल में रसोइया है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल में खाना बनाने गई तो किचन में गैस सिलेंडर के पास छिपे बैठे सांप ने उन्हें डस लिया। लक्ष्मी के शोर मचाने पर शिक्षक और गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर लक्ष्मी के घर के लोग भी स्कूल पहुंच गए। लक्ष्मी को पुवायां के सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिवार के लोग झाड़ फूंक कराने के फेर में पड़ गए। लक्ष्मी की हालत खराब होती चली गई और शाम को उसकी मौत हो गई। लक्ष्मी की मौत से घर में कोहराम मचा है।