{"_id":"595f93334f1c1b01558b47a2","slug":"11499435827-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का पानी घरों में घुसा,लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का पानी घरों में घुसा,लोग परेशान
Updated Fri, 07 Jul 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। ग्राम पंचायत रौली बौरी के मजरा नौगवां में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। इससे कच्चे मकानों को खतरा पैदा हो गया है। एक घर की दीवार गिर भी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पानी के निकास को पर्याप्त नालियां न बनने और जो बनी हैं उनकी सफाई न होने से जलभराव हो रहा है।
गांव में यूं तो तीन सफ ाई कर्मी तैनात हैं लेकिन इनमें से एक भी सफाई करने नहीं आता है। इससे नालियां बंद हो गई हैं। कुछ समय पहले सामने की रोड ऊंची करके बना दी गई। बस्ती नीची हो गई है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के राकेश, हरिशंकर, श्याम बहादुर, हरिपाल सिंह, अवनीश आदि के घरों में पानी भर गया है। लगातार पानी भरा रहने से सुरजीत के घर का एक हिस्सा ढह गया है। इस संबंध में एडीओ (पंचायत) रामसरन ने बताया कि गांव में जलभराव होने की जानकारी मिली है। सफाई कर्मचारियों को नालियों की सफाई कर पानी का निकास सुनिश्चित करने को कहा गया है।