{"_id":"59ba71864f1c1bac688b4848","slug":"111505390982-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ.शमीम नए प्रभारी चिकित्साधिकारी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ.शमीम नए प्रभारी चिकित्साधिकारी बने
Updated Thu, 14 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ.शमीम बने नए प्रभारी चिकित्साधिकारी
मिर्जापुर(शाहजहांपुर) मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)जरीनपुर के बहुचर्चित प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन भारती को पदावनत कर यहीं का चिकित्साधिकारी बना दिया है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य गढ़िया रंगीन के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शमीम को यहां का प्रभारी चिकित्साधिकारी बनाया गया है। बता दें कि 11 सितंबर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने सीएचसी जरीनपुर में गंदगी, बिजली होने के बाद भी पंखे बंद होने और ओपीडी में मरीजों की भीड़ होने के बाद भी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन भारती को अपने सरकारी आवास पर आराम करने की शिकायत सीएमओ से की थी। सीएमओ की डांट पर ओपीडी में आए डॉ. भारती रोगियों का न तो ठीक से परीक्षण कर पा रहे थे और न ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा पूंछे गए सवालों का जवाब दे पा रहे थे।