फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां में ही एक ही परिवार के पांच बच्चे हुए बेहोश

पुवायां में ही एक ही परिवार के पांच बच्चे हुए बेहोश

Tue, 01 Aug 2017 07:46 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
पुवायां में ही एक ही परिवार के पांच बच्चे हुए बेहोश
फोटो-21, 22, 23, 24, 25-पुवायां अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए बच्चे आदेश, मुस्कान, खुशबू, सूरज और मोनी
विज्ञापन


तेज बुखार से पांच भाई-बहन बेहोश
स्कूल जाने के लिए तैयार होते समय चक्कर आया और गिर गए
सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने माना वायरल फीवर से पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां (शाहजहांपुर)।
स्कूल जाने के लिए तैयार होते समय पांच सगे भाई-बहन बेहोश होकर गिर गए। इससे परिवार में खलबली मच गई। तुरंत बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बच्चों को वायरल फीवर से पीड़ित बताया। इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया है।
गांव आंवा दुगैया निवासी विनोद कुमार के पांच बच्चे 12 वर्षीय आदेश, 10 वर्षीय मुस्कान, आठ वर्षीय खुशबू, छह वर्षीय सूरज और चार वर्षीय मोनी मंगलवार को स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे। अचानक आदेश को चक्कर आने की शिकायत हुई और फिर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घरवालों ने उसे संभाला, लेकिन इसी बीच खुशबू और मुस्कान भी बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें संभाला जाता तब तक मोनी और सूरज भी चक्कर आने, गला सूखने की शिकायत करते हुए चारपाई पर गिर पड़े। इससे परिवार में खलबली मच गई। शोर शराबा होने पर गांव के भी लोग जमा हो गए। परिवार के लोग बच्चों को सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने चेक किया तो बच्चों को 105 डिग्री बुखार था। विनोद के मुताबिक, बच्चों को तीन दिन से बुखार आ रहा है। मंगलवार सुबह स्कूल जाने की जिद करने पर जब उन्हें तैयार किया जा रहा था तभी उनकी हालत खराब हो गई। दोपहर बाद बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर ने बच्चों को आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


बुखार से पीड़ित पांच बच्चे अस्पताल लाए गए थे। उनका इलाज किया गया और हालत ठीक होने पर घर भेज दिया गया। कोई गंभीर समस्या नहीं है। बच्चे वायरल फीवर से पीड़ित लग रहे हैं, फिर भी जांच के लिए उनके ब्लड के सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को जांच रिपोर्ट मिलने पर स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आसिफ सीएचसी पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed