फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना

अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना

Wed, 28 Jun 2017 06:59 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना
शाहजहांपुर। शहर के करीब स्थित गांव शहबाजनगर में निजी जमीन पर गांव के कुछ असरदार लोगों के कब्जा कर लेने पर शहबाजनगर चौकी और सदर थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर आकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्हाेंने सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को डीएम के नाम ज्ञापन देकर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराने की गुहार की।
विज्ञापन

शहबाजनगर निवासी रामलड़ैते, दाताराम, रूपा, गीता देवी, रामवती, धर्म सिंह यादव आदि ने बताया कि गांव के मझरा नई बस्ती में रामऔतार की खाली पड़ी जमीन पर बांस के झुंड खड़े हैं। गांव के ही एक दबंग ने वहां अपने जानवर बांधने के साथ घूरा डालना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उन्हें न सिर्फ दूसरे पक्ष की धमकियां सुननी पड़ी, एक अन्य व्यक्ति से नींव भरवाकर जमीन पर नाजायज कब्जा करा दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि दबंगों ने शहबाजनगर चौकी पुलिस से मिली भगत से जमीन पर नाजायज कब्जा कराया। इसलिए थाना स्तर पर पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही। ग्रामीणों ने रामऔतार को न्याय मिलने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। धरना में जसपाल सिंह, सरिता, रघुवीर, रामऔतार, ध्रुव सिंह यादव, विष्णु, राजेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed