फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   110 million of old notes with banks

110 करोड़ के पुराने नोट बैंकों में जमा

Fri, 11 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Fri, 11 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
110 million of old notes with banks
नोट बदलने के लिए - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी दिन भर बैंकों के बाहर तक लगीं कतारें
विज्ञापन

बैंकों के सामने सड़कों पर भारी भीड़ से लगा जाम

शहर स्थित बैंकों की शाखाओं पर दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह से बड़ी संख्या में नोट बदलने के लिए लोगों की कतारें लगीं। हालात संभालने को पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकतम चार हजार रुपये सीमा होने के चलते भीड़ लगातार बढ़ती ही दिखी। शाम तक सभी बैंक शाखाओें में करीब 110 करोड़ रुपये जमा हुए। 
शुक्रवार को भी सुबह बैंक शाखाएं खुलने से पहले ही उनके सामने पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बदलने वालों की भीड़ जुटने लगी। लाइन में लगे लोेगों में नोट बदलने के साथ रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए किसी तरह धनराशि हासिल करने को खासी आपाधापी रही। काउंटरों पर बैठे बैंक कर्मचारियों ने भीड़ कम करने की गरज से लाइन में लगे लोगों को पुराने नोट अपने बैंक खातों में जमा करने की नसीहत देकर टरकाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

बावजूद लोग लाइन से हटने को तैयार नहीं हुए क्योंकि पैसे की तात्कालिक जरूरत पूरी करने वाले अधिकांश एटीएम बंद रहे। जो लोग खातों से रकम निकालने के लिए चेक और विड्राल फॉर्म भरकर साथ ले गए, उनमेें से बहुतों को भीड़ के चलते बैंकों के अंदर घुसने को भी जगह नहीं मिली। बैंकों के बाहर लगी कतारों के चलते सड़कों पर जगह-जगह जाम लगने से यातायात में देर तक रुकावट पड़ती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बैंक शाखाओें में नगदी का संकट
शाहजहांपुर। मांग की तुलना में कई बैंक शाखाओें को पुराने नोटों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाने से उन्हें नोट बदलने का काम दोपहर बाद बंद करना पड़ा। सेठ एन्क्लेव स्थित बरेली कारपोरेशन बैंक शाखा में बीते दिन सारी नगदी नोट बदलने और नियमित खातेदारों को भुगतान में चुक गई। इस ब्रांच में शुक्रवार को भी दोपहर तक सन्नाटा पसर गया। यही हाल बैंक ऑफ बड़ौदा की कई शाखाओं का हुआ। कैश खत्म होते ही काउंटर पर बैठे कर्मचारी लाइन मेें लगे लोगों को कल सुबह आने की नसीहत देकर वहां से उठ लिए। 
 

 
सात करोड़ रुपये के जमा हुए बिजली बिल
शाहजहांपुर। पुराने नोट बदलने की होड़ में शामिल लोगों ने पॉवर कारपोरेशन की घोषणा का लाभ उठाते हुए जिले मेें करीब सात करोड़ रुपये के बिजली बिल अदा किए। इसके लिए स्पॉट बिलिंग सेंटरों समेत विभाग की मोबाइल वैन के सामने शाम तक बिजली उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने बताया कि केवल नगर क्षेत्र में बिजली बिलों की अदायगी के बहाने उपभोक्ताओं ने दो करोड़ रुपये जमा किए। एसई अग्रवाल के अनुसार शुक्रवार को रात 12 बजे सभी बिलिंग सेंटर खुले रखने के आदेश दिए हैं, जिससे अधिकतम लोग बिजली बिलों के बहाने पुराने नोटों का निस्तारण कर सकें। 

 
शनिवार और रविवार को भी खुलेंगी बैंकें
शाहजहांपुर। डीएम राम गणेश ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से जारी सर्कुलर का उल्ल्लेख करते हुए बताया कि जनता की आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिले की सभी बैंक शाखाएं शनिवार और रविवार को अवकाश के बावजूद अन्य दिनों की भांति निर्धारित समय से खुलेंगी। इस दौरान जनता द्वारा धन के लेनदेन का काम रोज की तरह होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed