{"_id":"69fc884d35684cd39e02ddf5","slug":"11-women-started-a-business-by-taking-out-loans-now-they-are-providing-employment-to-others-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-172623-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 11 महिलाओं ने ऋण लेकर शुरू किया काम, अब दूसरों को दे रहीं रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 11 महिलाओं ने ऋण लेकर शुरू किया काम, अब दूसरों को दे रहीं रोजगार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक जिला-एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) के तहत जिले की 11 महिलाओं ने ऋण लेकर रोजगार को शुरू किया है। अब वह दूसरों को रोजगार दे रही हैं। उद्योग केंद्र के जरिये महिलाओं के ऋण आवेदन में आने वाली बाधाओं को दूर कराकर लाभ दिलाया गया है।
कुछ वर्षों पहले जिले में जरी-जरदोजी का काम बड़े पैमाने पर होता था। यहां बने लहंगे, सूट आदि विदेशों तक में पसंद किए जाते थे। कारीगरों की कुशलता के चलते ही जरी-जरदोजी के काम को शासन ने ओडीओपी योजना में शामिल किया। शासन से ओडीओपी योजना के तहत ऋण लेने पर 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है।
वर्ष 2025-26 में 59 लोगों को योजना का लाभ दिया गया। जिसमें 11 महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं ने दो से पांच लाख तक का ऋण लेने के बाद ओडीओपी में जरी-जरदोजी का काम शुरू कराया। वह खुद आत्मनिर्भर बनीं, साथ ही दूसरों को रोजगार दिया।
विज्ञापन
सहायक विकास प्रबंधक अरुण पांडेय ने बताया कि महिलाओं ने जरी जरदोजी का काम शुरू कर दूसरी महिलाओं को रोजगार से जोड़ा है।