{"_id":"61d73db8a3c40854995e35f0","slug":"11-new-corona-infected-patients-found-shahjahanpur-news-bly4717484184","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार तेज होती जा रही है। बृहस्पतिवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो व्यक्ति हाल में ही सऊदी अरब से लौटे थे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उन्होंने आरटीपीसीआर जांच कराई, जिसमें कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर अब 43 हो गई है।
तिलहर के एक मोहल्ले में रहना वाला युवक एक मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी है। जांच में संक्रमित मिलने पर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया। संक्रमित सभी लोगों के संपर्क में आए लोगों की जांच भी कराई जा रही है। अब तक जिले में 20408 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 444 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
सभी लोग घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य तौर पर मास्क लगाएं और दो गज की दूरी का पालन करें। घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधानी बरतना आवश्यक है। संवाद