फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   108 The devotees of Kundiya Mahayagya made offerings and resolved to

Shahjahanpur News: 108 कुंडीय महायज्ञ के साधकों ने आहूतियां अर्पित कर लिया संकल्प

Mon, 30 Oct 2023 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
108 The devotees of Kundiya Mahayagya made offerings and resolved to
गायत्री महायज्ञ में पूजन संपन्न कराती शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली। संवाद
- विद्यारंभ, अन्नप्राशन समेत तमाम संस्कार भी संपन्न कराए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। 108 कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ का सोमवार को अंतिम दिन रहा। यज्ञ स्थल पर सुबह देव पूजन के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ। इसमें साधकों ने आहुतियां अर्पित कर संकल्प लिया। इसके साथ ही विद्यारंभ, अन्नप्राशन समेत तमाम संस्कार भी संपन्न कराए गए।

टोली नायक संध्या तिवारी ने युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का संदेश दिया। कहा कि गुरु सत्ता हम पर दोनों हाथों से अपना प्यार सद्भाव लूटने के लिए आतुर बैठी हुई है। हमसे कुछ अपेक्षाएं हैं, जिन पर अगर खरा उतरें तो समाज निर्माण एवं नव राष्ट्र निर्माण में कोई भी रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन

इससे पहले उद्योगपति अशोक अग्रवाल व संजय गुप्ता ने सपत्नीक मंच पर गुरु सत्ता, गुरु माता एवं गायत्री माता के चित्रों के साथ कलश पूजन किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने संगीत मय मंत्रोचारण के साथ घर, परिवार, समाज, देश और संपूर्ण विश्व की शांति और उन्नति की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर टोली नायक संध्या तिवारी, नीरू गौतम, नीलम शास्त्री, दिव्या शाहू, धनेश्वरी साहू, उमा ने देव पूजन सम्पन्न कराया। राजा राम मौर्या व जय सिंह यादव ने टोली को अंग वस्त्र देकर विदा किया। इस मौके पर इस मौके पर विद्याधर मिश्रा, संजीव सक्सेना, पूरन लाल आदि मौजूद रहे।

गायत्री महायज्ञ में पूजन संपन्न कराती शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली। संवाद

गायत्री महायज्ञ में पूजन संपन्न कराती शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed