फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   103 roadways buses will go to Kumbh Mela, passengers will be helpless

Shahjahanpur News: कुंभ मेले में जाएंगी 103 रोडवेज बसें, बेबस होंगे यात्री

Tue, 17 Dec 2024 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 17 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
103 roadways buses will go to Kumbh Mela, passengers will be helpless
शाहजहांपुर। प्रयागराज कुंभ मेले में जिले से रोडवेज की 103 बसें भेजी जाएंगी। इतनी बड़ी संख्या में बसों की मांग आने से अधिकारी पसोपेश में हैं। ऐसे में कई प्रमुख मार्गों से बसों को हटाया जाएगा। इसके बाद अनुबंधित बसों के सहारे ही संचालन कराया जाएगा। वहीं, कोहरे के कारण कई ट्रेनों के निरस्त होने से लोगों को सफर में दिक्कतें होनी तय हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े में निगम की 121 बसों का संचालन किया जाता है। इसी तरह 74 अनुबंधित बसें चलती हैं। इनसे रोजाना 20 हजार यात्री सफर करते हैं। 29 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। वर्तमान में बसों की संख्या अधिक होने से सवारी नहीं मिल पा रही हैं। छह जनवरी के बाद से तो यात्रियों को बसों से सफर करने के लिए और ज्यादा भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

यहां से 103 बसों को कुंभ मेले में भेजा जाएगा। इसके लिए चालकों और परिचालकों की सूची भी तैयार कर ली है। इन बसों के जाने के बाद निगम की 18 व अनुबंधित बसों के सहारे संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इतनी चलती हैं बसें
-18 बसें दिल्ली रूट पर संचालित हो रही हैं।
-6 बसें लखनऊ रूट पर चलाई जा रही हैं।
-15 बसें पलिया रूट पर संचालित की जा रही हैं।
--------
103 बसों को भेजने की सूची मिली हैं। सभी बसें एक साथ जाएंगी तो शेष बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। संभावना है कि दस-दस की संख्या में बसों को मंगाया जाएगा।
विनोद मिश्रा, डिपो प्रभारी-परिवहन निगम
============
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed