{"_id":"5c48b705bdec221a37667f91","slug":"101548269317-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के घर शिक्षक पकड़े जाने पर जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के घर शिक्षक पकड़े जाने पर जमकर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा (शाहजहांपुर)। युवती को प्रेमजाल में फंसाने वाला एक शिक्षक बुधवार को पकड़ लिया गया। मामला थाने पहुंचा तो शिक्षक प्रेमिका से शादी करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद युवती के पिता ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। मामले की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले सरकारी शिक्षक का मोहल्ले में ही रहने वाली एक सजातीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की गांव में व्यापक चर्चा थी, लेकिन युवती के परिवार के लोग इसे दुष्प्रचार बता रहे थे। मंगलवार की रात युवती के परिवार की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसकी मां सरकारी अस्पताल चली गईं। युवती का पिता भी पशुओं को चारा आदि डालने चला गया। बताया जाता है कि इस मीच मौका पाकर शिक्षक प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। आहट पाकर युवती के पिता ने ललकारा तो शिक्षक मौके से भाग निकला। बुधवार सुबह युवती के पिता ने पुलिस को पुत्री के साथ दुष्कर्म की तहरीर दे दी। शिक्षक को थाने बुलाया गया और पंचायत शुरू हुई तो शिक्षक युवती से शादी करने को तैयार हो गया। इसकेे बाद युवती के पिता ने कार्रवाई से इंकार कर दिया और वापस घर लौट गया। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी, यूपी-100 पर सूचना देने पर पुलिस को गांव भेजा गया था।
--