फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   इयरएंडर:राष्ट्रीय स्तर पर चमकी खिलाडिय़ों की किस्मत

इयरएंडर:राष्ट्रीय स्तर पर चमकी खिलाडिय़ों की किस्मत

Fri, 29 Dec 2017 11:24 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
इयरएंडर:राष्ट्रीय स्तर पर चमकी खिलाडिय़ों की किस्मत
football - फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर। विदा होता वर्ष 2017 जनपद को खेलों में भी काफी कुछ दे जा रहा है। खासतौर पर फुटबाल में दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा एसएस कॉलेेेेेज, जीएफ कॉलेज के खिलाड़ियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर ख्याति अर्जित की, वहीं जिला खेल कार्यालय की ओर से प्रदेश स्तरीय खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी सराहनीय प्रयास में गिना जाएगा। साथ की कई जूडो और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक झटके।
विज्ञापन


आईएफएल में चमका रवि का सितारा
शहर के मोहल्ला गदियाना निवासी रवि कुमार को इंडियन फुटबाल लीग (आईएफएल) में नार्थ ईस्ट यूनाइटेड क्लब से खेलने का गौरव हासिल हुआ। रवि कुमार मूलरूप से गोलकीपर हैं और वह इन दिनों नार्थ ईस्ट यूनाइटेड क्लब से ही जुड़े भी हैं। इससे पहले वह पंजाब में हुई इंडियन लीग में भी खेल चुके हैं। वर्तमान में चल रही आईएफएल में वह मुंबई, चेन्नई, जमशेदपुर, केरल, नई दिल्ली आदि टीमों के खिलाफ खेल चुके हैं।
विज्ञापन


फुटबालर आदर्श की झोली में आईं तीन नेशनल प्रतियोगिताएं
जिला फुटबाल संघ के सचिव दिलीप शर्मा के पुत्र आदर्श शर्मा इन दिनों सैफई स्पोर्ट्स हास्टल में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। फारवर्ड के खिलाड़ी के तौर पर होनहार आदर्श इस वर्ष दुर्ग (छत्तीसगढ़) में हुई अंडर-14 नेशनल प्रतियोगिता में खेल चुके हैं, इसके अलावा वह जम्मू-कश्मीर में हुई अंडर-19 नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता और पंजाब के होशियारपुर में हुई अंडर-16 नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रतिभा को दिखा चुके हैं। इन दिनों छुट्टियों में घर आए आदर्श काल्पी में चल रही राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता खेलने के लिए जनपदीय टीम से जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल चाल में भूपेंद्र ने की बेंगलुरु की सैर
जीएफ कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में विश्वविद्यालय स्तर पर तो नाम कमाया ही है, साथ ही भूपेंद्र कुमार नामक छात्र ने बेंगलुरु में हुई राष्ट्रीय स्तर की अंतरविश्वविद्यालयी क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभाग कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. फैयाज अहमद ने बताया कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक प्रतियोगिता में सूरज सिंह यादव ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य पदक, अमित कुमार, मो. सलीम, कामिल हुसैन और मो. शाहरुख ने चार गुणा सौ मीटर रिले रेस में कांस्य पदक जीता।


एसएस कॉलेज शतरंज में बना चैंपियन
खेलों में एसएस कॉलेज भी पीछे नहीं रहा। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजीत चारग ने बताया कि महाविद्यालय की शतरंज टीम ने अंतरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता में विजयश्री हासिल कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। विजेता टीम में पुष्कर सक्सेना, प्रिंस शर्मा, अनुराग शामिल रहे। शतरंज की प्रतियोगिता एनएमएसएन दास कॉलेज बदायूं में हुई थी। इमरान मंसूरी ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed