फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भाकियू ने वोटर पेंशन की मांग कर धरना दिया

भाकियू ने वोटर पेंशन की मांग कर धरना दिया

Wed, 27 Dec 2017 11:56 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने वोटर पेंशन की मांग कर धरना दिया
bku - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर। भाकियू और अभ्युदय सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को वोटर पेंशन की मांग को लेकर ब्लॉक प्रांगण में धरना दिया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रामऔतार को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश सचिव राजाराम शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे वोट से सांसद, विधायक बनने वाले वेतन और आजीवन पेंशन ले रहे हैं। किंतु वेतन और पेंशन का हकदार बनाने वाले वोटरों को सरकार कुछ भी नहीं दे रही है। उन्होंने सरकार से प्रत्येक वोटर को महंगाई भत्ते के साथ 6804 रुपये पेंशन दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू नेता तारा यादव ने कहा कि हम लोग वोटर पेंशन की मांग को लेकर सोए हुए किसानों को जगाने आए हैं। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर जिस दिन जाग जाएगा,उसी दिन वोटर पेंशन की मांग पूरी हो जाएगी। अभ्युदय सेवा समिति के अध्यक्ष क्रंातिवीर भानुप्रताप सिंह नेे किसानों से वोटर पेंशन को जनआंदोलन बनाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में कलान मिर्जापुर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लेकर भाकियू की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed